भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नए गाने ने फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। उनके नये सॉन्ग ‘लाल घाघरा’ ने रिलीज होते हुए फैंस को क्रेजी बनाना शुरू कर दिया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और देखते ही देखते यूट्यूब के टॉप 10 में ट्रेंड करने लगा है, जो अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है।
बोल्ड अदाओं के लिए इंडस्ट्री में मशहूर नम्रता मल्ला पहली बार सुपरस्टार पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इससे पहले नम्रता भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के गाने घूंट गाने में नजर आईं थीं। इस गाने में उनकी जोड़ी को फैन्स की सराहना मिली थी। अब नम्रता मल्ला अपने एर्नेजेटिक बोल्ड डांस के साथ पवन सिंह के साथ भी खूब धमाल मचा रही हैं। यूट्यूब पर जारी गाने ‘लाल घाघरा’ में पवन सिंह के साथ नम्रता का रोमांटिक बोल्ड डांस देखा जा सकता है।
पवन सिंह के ‘लाल घाघरा’ गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह बेहद तेजी से वायरल भी हो रहा है। गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है, जो फिलहाल टॉप 10 में शामिल हो चुका है। पवन के साथ शिल्पी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।
पवन सिंह ने इस गाने के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में फैन्स से कहा है, ‘आरा से लेकर आगरा तक फुल वॉल्यूम में बजाओ गाना लाल घाघरा।’ जानकारी के लिए बता दें इस भोजपुरी स्टार का गाना रिलीज होते ही फैन्स के बीच हो जाता है। चंद घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को गाया भी पवन सिंह ने है और फीमेल वॉयस है शिल्पी राज की। इस गाने को लिखा विजय चौहान ने है और इसे म्यूजिक दिया है शुभम राज ने।