गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके में बीमारी दूर करने के नाम पर एक सोखा ने महिलाओं को बड़ा धोखा दिया। महिलाओं को बुलाकर आधी रात को दुष्कर्म करता था। आरोप है कि इस दौरान नशीला पदार्थ खिला देता था, जिस वजह से उन्हें कुछ पता नहीं चलता था। तीन महिलाओं की शिकायत पर कैंपियरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सोखा को गिरफ्तार कर लिया है।

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की एक ही गांव की तीन महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि श्याम बिहारी गांव में झाड़-फूंक करता है। झाड़-फूंक के बहाने उसने तीनों महिलाओं से अलग-अलग दिन दुष्कर्म किया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही हैं।