कपिल शर्मा के साथ लड़ाई के बाद अब काम करने पर सुनील ग्रोवर बोले- पहले डिस्टर्ब था और अब…
![](https://namastepurvanchal.in/wp-content/uploads/https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2024/02/22/1200x900/MixCollage-22-Feb-2024-08-27-AM-2859_1708570624512_1708570675173.jpg)
[ad_1]
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर साथ आने वाली है। दोनों कई साल बाद साथ दिखेंगे और इसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। जब कपिल ने सुनील के साथ काम करने की अनाउंसमेंट की तबसे अब बस सभी को दोनों के नए शो का इंतजार है। शो से पहले अब सुनील ने कपिल के साथ हुई अपनी लड़ाई के बारे में बात की। सुनील ने बताया कि उस वक्त उन्हें कैसा लगता था।
अब सब सही
सुनील से पूछा गया कि क्या उनके और कपिल के बीत सब सही है तो इस पर वह बोले मुझे ऐसा लगता है। सुनील ने यह भी बताया कि वे जल्द अपने अपने नए शो को लेकर बाकी की जानकारी देंगे।
एक्सप्लेनेशन की जरूरत नहीं
कपिल के साथ लड़ाई को जो प्रेस कवरेज मिला था इस पर सुनील ने कहा, ‘पहले मैं बहुत डिस्टर्ब हो गया था, लेकिन अब नहीं। मुझे सच पता है तो कोई कुछ भी कहे या समझे मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। यह सामने वाले की दिक्कत है मेरी नहीं। जो लोग आप पर ऊंगली उठाते हैं उनके मायने क्या हैं। अगर मुझे किसी को जवाब देना होगा तो मैं दूंगा, लेकिन आम तौर पर एक्सप्लेनेशन की जरूरत नहीं है। उनको ना मैटर पता होता है और ना फैक्ट्स, लेकिन वह फिर भी बोलते हैं क्योंकि यह उनका काम है। नेगेटिव चीजों को ज्यादा अटेंशन मिलती है। ये सब समझ जाएंगे।
बता दें कि साल 2017 में कपिल जब पूरी टीम के साथ विदेश से शो करके वापस आ रहे थे तब फ्लाइट में दोनों की लड़ाई हो गई थी। इसके बाद सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। कपिल ने कई बार सुनील से वापस आने की रिक्वेस्ट की। मेकर्स ने भी सुनील को वापस लाना चाहा, लेकिन वह नहीं आए। अब 7 साल बाद दोनों साथ में धमाका करने को तैयार हैं। वैसे इस शो में कपिल, सुनील के अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा भी हैं।
[ad_2]
Leave a Comment