विक्रांत मैसी ने विधु विनोद चोपड़ा को कहा 3 इडियट्स का वायरस, बोले- उनके घर 5 स्टार शेफ्स हैं और…

[ad_1]

विक्रांत मैसी ने फिल्म 12वीं फेल में खूब तारीफें बटोरीं। मूवी को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्शन दिया था। साथ काम करते-करते विक्रांत को विधु के बारे में कई इंट्रेस्टिंग बातें पता चलीं। उन्होंने एक रीसेंट इंटरव्यू में बताया कि विधु 3 इडियट्स के वायरस यानी वीरू सहस्त्र बु्द्धे की तरह हैं। आमिर खान स्टारर फिल्म में यह रोल बोमन ईरानी ने निभाया था। विक्रांत ने बताया कि विधु पावर नैप लेते हैं और उनके घर में 5 स्टार शेफ्स हैं।

16 घंटे काम करते हैं विधु

विक्रांत मैसी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है। 12वीं फेल ने खूब कमाई की साथ में तारीफ भी बटोरी। इसी महीने उनकी वाइफ ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। समदीश के साथ बीतचीत में विक्रांत ने अपने डायरेक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स खोले। विक्रांत ने बताया, विधु विनोद चोपड़ा काम के लिए पैशनेट हैं। वह आज भी 16 घंटे काम करते हैं। अगर वह 2 बजे भी सोए हैं तो सुबह 7 बजे जाग जाएंगे। वह मुझसे भी तेज चलते हैं।

दोपहर में लेते हैं पावर नैप

विक्रांत बोले, उनके घर में आपको जो खाना मिलेगा, वो गजब का होगा। उनके घर पर 5 स्टार शेफ्स हैं। जहां तक मुझे पता है, विधु विनोद चोपड़ा बीते 30 साल से दोपहर में नींद की झपकी लेते हैं। उन्होंने कुछ वक्त से 28 मिनट का पॉडकास्ट सुनना भी शुरू किया है, वह दुनिया के किसी भी कोने में हों सरकेडियन साइकल (सोने-जागने का नियम) फॉलो करते हैं। वीरू सहस्त्र बुद्धे विधु विनोद चोपड़ा से इंस्पायर्ड है। जैसे वायरस लेटकर अपना दाढ़ी बनवाता था, विधु वैसे ही हैं।

[ad_2]

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *